हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पत्थरबाज आतंकवाद की नर्सरी है। इसलिए उनके साथ सख्ती करते हुए आतंकियों की तरह ही बर्ताव किया जाए। विज ने अनुच्छेद 370 के लिए भी पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि इसी अनुच्छेद ने आज तक कश्मीर को हिंदुस्तान के साथ ठीक ढंग से जुड़ने तक नहीं दिया और यह देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने यह बीज बोया था। इसे आज कांग्रेस पुन: हवा और पानी देकर बड़ा करना चाहती है।
मंत्री विज ने महबूबा मुफ्ती के यह बोलने पर कि अगर अनुच्छेद 370 हटा दी गई तो कश्मीर भारत से अलग हो जाएगा पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान को मिटाने वाला आज तक पैदा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ ऐसे बयान देने वाले लोग खुद ही मिट जाएंगे, चाहे फिर वे कोई भी हो।