फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: पंजाब में बसपा ने दो और सीटों पर अपने उम्मीदवार किए घोषित, जानिए किन्हें मिले टिकट

Sat, 20 Apr 2024 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

फरीदकोट से गुरबख्श सिंह चौहान और गुरदासपुर से इंजीनियर राजकुमार बसपा के उम्मीदवार होंगे। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पंजाब की दो और सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने फरीदकोट लोकसभा सीट से गुरबख्श सिंह चौहान और गुरदासपुर से इंजीनियर राजकुमार को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


केंद्रीय संयोजक विपुल कुमार ने कहा कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम निर्णय मायावती ले रही हैं। बसपा प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि फरीदकोट से प्रत्याशी गुरबख्श सिंह चौहान बसपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष हैं और लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

गुरदासपुर सीट से उम्मीदवार इंजीनियर राजकुमार अखिल भारतीय महाशा एकता मंच के अध्यक्ष हैं। कांशी राम के समय में 1985, 1989, 1992 और 1996 के लोकसभा चुनावों में महाशा समुदाय के धर्म चंद ने चार बार लोकसभा चुनाव गुरदासपुर से लड़ा और 30 साल बाद बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब भर में महाशा समुदाय को लामबंद करने के लिए टिकट दिया है।
विज्ञापन


इस तरह बसपा ने कुल सात सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे पहले होशियारपुर से राकेश कुमार सुमन, फिरोजपुर से सुरिंदर कंबोज, संगरूर से डॉ. मक्खन सिंह, पटियाला से जगजीत और जालंधर से बलविंदर कुमार को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें