फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कुछ राहतों के साथ नौ अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, दुकानें और मॉल अब रात 10 बजे तक खुलेंगे

Sat, 31 Jul 2021 11:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र और क्रेच अभी 15 अगस्त तक बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा में लॉकडाउन बढ़ा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट देते हुए 9 अगस्त तक महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में सोमवार से सभी दुकानें सुबह नौ बजे से शाम दस बजे तक खोली जा सकेंगी। इसी प्रकार, मॉल खोलने का समय सुबह 10 से रात आठ बजे तक किया गया है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र और क्रेच अभी 15 अगस्त तक बंद रखे जाएंगे। वहीं, सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से संस्थानों को दोबारा से खोलने के लिए कार्ययोजना मांगी गई है। सभी कालेजों और विश्वविद्यालयों में हॉस्टलों के समस्त छात्रों, स्कालर्स, फैकल्टी और स्टाफ को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया है।

बता दें कि इससे पहले, सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक ही दुकानें खोलने की इजाजत थी, जबकि शॉपिंग माल सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खोले जा सकते थे। प्रदेश में पहले की तरह रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें