फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में जलाएंगे खुशियों के दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के बीच लोग दिवाली की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, जीएमएसएच-16 के कोविड-वार्ड में भी रंगोली बनाई गई है। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में नर्सिंग ऑफिसर की मदद से दिवाली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वार्ड रंगोली और जगमग लड़ियों से दिवाली की खुशियां बिखेर रहा है। इस बार दिवाली पर कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में खुशियों के दीये जलाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड की सिस्टर इंचार्ज शोभना पठानिया व उनकी टीम कोविड काल में मरीजों की देखभाल में सराहनीय सहयोग देने के साथ उनकी खुशियों के लिए भी तत्पर नजर आई है। इससे पहले भी शोभना व उनकी टीम ने रक्षाबंधन पर अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीजों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना से बचाव के मानकों का पालन करते हुए रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था। इसके अलावा योग दिवस का भी आयोजन किया जा चुका है। मौजूदा समय में अस्पताल में कोरोना के 17 मरीज भर्ती हैं। शोभना के वार्ड में 9 मरीज भर्ती हैं। शोभना का कहना है कि अस्पताल और मरीज ही उनका घर और परिवार है। कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में दिवाली की तैयारियां कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का छोटा सा प्रयास कर रही हैं।
अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ का सहयोग सराहनीय है। कोविड-19 में मरीजों की देखभाल के साथ उनकी खुशियों का भी ध्यान रखा है। शोभना पठानिया को बधाई देता हूं। उनकी टीम और यह कार्य वाकई काबिले तारीफ है। खुद को संक्रमण से बचाते हुए मरीजों की खुशियों का ध्यान रख कर मानवता की मिसाल पेश की है। -डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमएसएच-16
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें