फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली DTO ऑफिस में कूड़ेदान में मिले आरसी और लाइसेंस

Fri, 12 Feb 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के फेज-1 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब वहां पर लगे कूड़ेदान में लोगों ने गाड़ियों की आरसी और लाइसेंस देखे। इसकी जानकारी होने पर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बाद में मामला अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि आफिस की सफाई करवाई गई थी। पुराने लाइसेंस रिन्यू करने के बाद खत्म कर देते हैं। इनका कोई महत्व नहीं है। हालांकि, कुछ लाइसेंस नए मिलने के बाद पूरे मामले के जांच के आदेश दिए गए। मुलाजिमों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला वीरवार सुबह का है। काफी संख्या में लोग प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आ रहे थे। इसी बीच किसी की नजर कूड़ेदान पर पड़ी। वहां पर खुले में लाइसेंस और आरसी पड़ी हुईं थीं। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। बात आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ लोगों ने व्हाट्स एप पर यह फोटो वायरल कर दी। साथ लोगों ने भी कमेंटबाजी शुरू कर दी। इतना नहीं इस दौरान कुछ लोगों ने तो डीटीओ आफिस पर भी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। इसी बीच कुछ मीडिया कर्मी को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पर पहुंच गए।

मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इस दौरान डीटीओ करण सिंह ने बताया कि यह यह सारे पुराने लाइसेंस और आरसी हैं। जो कि खत्म की गई हैं। जिन्हें नष्ट कर दिया जाता है। इनका कोई महत्व नहीं है। हालांकि, उन्होंने माना की एक दो लाइसेंस सही भी कूड़ेदान में मिले हैं। इसके लिए जिम्मेदार मुलाजिमों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें