फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बुरी खबर

Sat, 26 Jul 2014 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ट्रैफिक की समस्या के मद्देनजर रोड सेफ्टी काउंसिल ने लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा जटिल करने का मसौदा तैयार किया है। इस मसौदे को काउंसिल की अगली बैठक में अंतिम रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के लिए 1000 प्रश्न तैयार किए जाएंगे और 100 प्रश्नों की परीक्षा ली जाएगी। इसका नतीजा नेगेटिव मार्किंग के जरिए घोषित किया जाएगा।

यह जवाब एक मामले में हाईकोर्ट में दाखिल किया गया। प्रशासन ने बताया कि ट्रांसपोर्ट विभाग एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा एराइव सेफ संस्था के हरमन सिद्धू की 10 जुलाई को एक बैठक हुई।

इस दौरान एक ऐसा मसौदा तैयार करने की रूपरेखा बनाई गई, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया संशोधित हो सके ताकि सड़क पर चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसके अलावा यातायात नियमों संबंधी एक साफ्टवेयर तैयार करने पर विचार हुआ, जिससे वाहन चालक दूसरों की सुरक्षा का कर्तव्य समझें।
विज्ञापन


यह जानकारियां ट्रांस्पोर्ट विभाग की वेबसाइट पर डाली जाएंगी। इसमें वाहन चालकों को पैदल, और साइकिल से चलने वालों के साथ-साथ विकलांग के चलने के लिए सड़क पर जगह देने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

हाईकोर्ट को अवगत कराया गया कि बैठक के दौरान स्कूल एवं कालेज छात्रों को यातायात प्रति जागरूक करने पर विशेष रूप विचार किया गया ताकि इन नौजवानों को बाद में दिक्कत न आए।

स्कूलों-कालेजों में यातायात विषय पर रोजाना कक्षाएं चलाने और विजुअल के जरिए उन्हें जागरूक करने की रूपरेखा तैयार की गई है। डीपीआई स्कूल्स को स्कूलों से वालंटियर मुहैया कराने की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें