फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, हरियाणा के नए राज्यपाल के बारे में खास बातें

Sat, 26 Jul 2014 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान सिंह सोलंकी हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। वर्तमान राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का कार्यकाल 26 जुलाई यानी शनिवार को खत्म हो रहा है। शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई।
विज्ञापन


एक जुलाई, 1939 को मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गढ़पारा में जन्मे सोलंकी ने उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी से एमए और बी.एड की डिग्री ली। सोलंकी पेशे से प्रोफेसर और राजनीतिज्ञ हैं।

वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और फिर अगस्त 2009 में वह राज्यसभा के सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए। उनके परिवार में पत्नी सोलंकी, दो बेटियां और तीन बेटे हैं।
विज्ञापन


कप्तान सिंह सोलंकी की राज्यपाल पद पर नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब हरियाणा और पंजाब सिखों के लिए प्रदेश में अलग गुरुद्वारा कमेटी बनाए जाने को लेकर आमने-सामने हैं।

वहीं, केंद्र सरकार भी इस मामले में कोई बीच का रास्ता ढूंढ रही है। निवर्तमान राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया अलग कमेटी संबंधी बिल को मंजूरी दे चुके हैं। पंजाब इस मंजूरी को गैरकानूनी ठहराते हुए राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दे रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें