फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: एनआईए ने वापस नहीं किए वकील शैली शर्मा के मोबाइल, हाईकोर्ट के वकील फिर हड़ताल पर

Tue, 01 Nov 2022 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोमवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के जनरल हाउस की बैठक में कहा गया कि एनआईए के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद वकीलों ने हड़ताल वापस ली थी। इस मामले में एडवोकेट शैली शर्मा को जब नामजद ही नहीं किया गया है तो अभी तक जब्त किए गए फोन वापस क्यों नहीं किए हैं।
विज्ञापन
वकीलों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की एडवोकेट शैली शर्मा सहित पंजाब और हरियाणा में वकीलों के घरों पर एनआईए के छापों के मामले में वकीलों ने एक बार फिर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इससे पहले वकीलों ने एनआईए के उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ले ली थी। सोमवार को जनरल हाउस की बैठक के दौरान बताया गया कि एडवोकेट शैली के मोबाइल वापस नहीं किए गए हैं। इस पर चर्चा के बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हड़ताल का फैसला लिया है। बार एसोसिएशन ने वकीलों से अदालतों में पेश न होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


सोमवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के जनरल हाउस की बैठक में कहा गया कि एनआईए के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद वकीलों ने हड़ताल वापस ली थी। इस मामले में एडवोकेट शैली शर्मा को जब नामजद ही नहीं किया गया है तो अभी तक जब्त किए गए फोन वापस क्यों नहीं किए हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एनआई के निदेशक को पत्र लिख इन फोन की अब तक हुई जांच की जानकारी मांगी है। बार एसोसिएशन ने कहा है कि जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया को अपनाया जा सकेगा। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कामकाज ठप करने का एलान कर दिया है।

चंडीगढ़ में एडवोकेट शैली शर्मा व पंजाब और हरियाणा में अन्य वकीलों के घर एनआईए ने छापा मारकर शैली शर्मा के फोन जब्त कर लिए थे। इसके बाद वकीलों ने हड़ताल का एलान किया था। 20 अक्तूबर को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोखविंदर सिंह ग्रेवाल, सचिव विशाल अग्रवाल और बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन सुवीर सिद्धू ने दिल्ली में एनआईए के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में एनआईए अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था। बैठक के बाद हड़ताल वापस ले ली गई थी। एनआईए के फोन वापस न करने और जांच से जुड़ी जानकारी न देने के चलते अब एक बार फिर वकीलों ने हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें