फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हो रहा खाकी का खौफ: लगातार बढ़ते अपराधों से कटघरे में पंजाब पुलिस, न नशा थमा, न हत्याएं

Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस की कार्यशैली कठघरे में है। सूबे की पुलिस पर दिल्ली की पुलिस भारी है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड हो या फिर संदीप नंगल अंबियां का, दिल्ली पुलिस ने ही ऑपरेशन कर पंजाब पुलिस की नाक बचाई।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से आतंकवाद को खत्म करने वाली सूबे की पुलिस फोर्स अब कटघरे में है। खाकी का खौफ खत्म हो गया है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति तार-तार हो चुकी है। गैंगस्टरवाद, कट्टरता के अलावा नशा भी खुलेआम बिक रहा है। रोजाना नशे से सूबे में मौत हो रही है और साथ ही नशे में युवाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। पंजाब की जेलों में गैंगवार, नशा व मोबाइल मिल रहे हैं। पंजाब में अधिकारियों में बदलाव तो हो रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर हालात पुराने सिस्टम से ही चल रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब में खाकी के सख्त पहरे में हत्याओं ने पुलिस को कटघरे में खड़े कर दिया है। सुधीर सूरी हत्याकांड पुलिस पहरे में हो गया। एसीपी रैंक से लेकर एसएचओ व भारी पुलिस बल की मौजदूगी में हत्यारे ने सूरी को मार दिया, पर खाकी की तरफ से कोई क्रास फायरिंग नहीं की गई। वहीं डेरा प्रेमी प्रदीप की पुलिस के पहरे में हत्या कर दी गई, जिससे पंजाब में दहशत का माहौल बन गया है।

60 एसपी व 40 डीएसपी के पद खाली
पंजाब में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीजीपी गौरव यादव व एडीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला खुद मैदान में हैं लेकिन दिक्कत यह है कि एसपी रैंक के अधिकारियों के 60 पद खाली हैं जबकि 50 पद डीएसपी स्तर के अधिकारियों के हैं। इनकी फाइलें अधिकारियों की टेबल पर धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन


6 माह में नशे से 168 की मौत 
6 महीनों में 168 लोगों की नशे से जान जा चुकी है। ज्यादातर मौतें जालंधर और फिरोजपुर में हुई हैं। कई अधिकारियों और जवानों को बर्खास्त किया गया है।  पुलिस के दावों के विपरीत न तो नशे की तस्करी रुक रही है और न ही इससे होने वाली मौतों का सिलसिला। अमृतसर जिले के मकबूलपुरा में नशे में चूर एक महिला का वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें महिला नशे का डोज लगवाकर आती है लेकिन उससे न तो चला जा रहा है और ना ही सीधा खड़ा हुआ जा रहा था।

जेलों में 6 माह में 3800 फोन बरामद 
6 माह के दौरान जेलों से करीब 3600 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। हर रोज जेलों में गैंगवार हो रही है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट तक अपराधियों को फोन मुहैया करवाए जाने को लेकर सलाखों के पीछे हैं। लेकिन हालात सुधर नहीं रहे हैं।

पंजाब पर दिल्ली पुलिस भारी..
पंजाब पुलिस की कार्यशैली कठघरे में है। सूबे की पुलिस पर दिल्ली की पुलिस भारी है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड हो या फिर संदीप नंगल अंबियां का, दिल्ली पुलिस ने ही ऑपरेशन कर पंजाब पुलिस की नाक बचाई। पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर ने कस्टडी से दीपक टीनू को भगा दिया लेकिन दिल्ली पुलिस ने काबू कर लिया। डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या में दिल्ली की पुलिस 250 किलोमीटर सफर तय कर पंजाब पहुंच गई लेकिन पंजाब की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आतंकी रिंदा व लंडा का इस्तेमाल कर रही है। पंजाब में नापाक कोशिश हो रही है लेकिन पुलिस की रिकवरी पंजाब ही नहीं बाहरी प्रदेशों में हो रही है। हथियार व नशा बरामद किया जा रहा है। क्राइम डिटेक्शन भी तेज है और पंजाब पुलिस बहादुर फोर्स है इसलिए किसी भी नापाक कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।  -अर्पित शुक्ला, एडीजीपी क़ानून व्यवस्था

दिल दहला देने वाली हत्याएं 
- 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।  इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुट ने सोशल मीडिया पर ली थी।
विज्ञापन

- 4 नवंबर 2022 को पुलिस अभिरक्षा के बीच पंजाब में शिवसेना के नेता सुधीर सूरी की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 
-डेरा समर्थक प्रदीप सिंह की गत वीरवार को फरीदकोट में हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली है।
- मार्च माह में संदीप नंगल अंबियां की जालंधर देहात इलाके में कबड्डी मैच के दौरान गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 
-6 अप्रैल को पटियाला में एक यूनिवर्सिटी के बाहर कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
- अमृतसर के नांगली गांव में 25 अप्रैल की रात 12वीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें