अमृतसर बाईपास पर स्थित श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के बाहर शनिवार सुबह मनचलों की धुनाई हुई। ये युवक एक सप्ताह से स्कूल के बाहर छात्राओं पर भद्दे कमेंट कर उन्हें परेशान कर रहे थे। बच्चियों को परेशान करते समय परिजनों ने सुबह इन मनचलों को पकड़ लिया। इनकी धुनाई का वीडियो शहर में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
छात्राओं के परिजनों ने बताया कि ये युवक छात्राओं को इतना परेशान करते थे कि वे घर आकर रोती थीं। कई बार तो बच्चियों ने स्कूल बदलने की जिद भी की। शनिवार सुबह परिजन इकट्ठा होकर स्कूल के बाहर पहुंचे। मनचलों की पिटाई के के बाद उन्हें पीसीआर बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस दौरान युवक बार-बार माफी मांगते नजर आ रहे थे। युवकों ने पुलिस और परिजनों से कहा कि उनसे गलती हो गई है और भविष्य में वे कभी भी इस तरह की हरकत नहीं करेंगे। गोल्डन एवेन्यू चौकी प्रभारी ने बताया कि अगर छात्राओं के परिजन शिकायत करते हैं, तो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।