फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में अमर उजाला के 21वें संस्करण का शुभारंभ, अब पढ़ें देर रात की ताजातरीन खबरें

Fri, 12 Jul 2019 09:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला समूह के 21 वें और हरियाणा के तीसरे संस्करण का करनाल में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभांरभ हुआ है। हरियाणा में अमर उजाला की और हिसार के बाद करनाल तीसरी यूनिट है। करनाल संस्करण शुरू होने के बाद जीटी बेल्ट के करनाल, पानीपत, अंबाला यमुनानगर, कैथल, सोनीपत और कुरुक्षेत्र जिले के पाठकों को देर रात तक की ताजातरीन खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

विज्ञापन


अमर उजाला समूह के निदेशक तन्मय माहेश्वरी सहित अमर उजाला परिवार के सभी लोग इस अवसर पर मौजूद रहे। इस दौरान निर्मल कालोनी स्थित सिटी कार्यालय और प्रिंटिंग प्रेस में हवन यज्ञ के साथ विधिवत पूजा संपन्न हुई। संस्करण के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल  ने कहा कि हरियाणा तेजी से प्रगति करते हुए जन-आकांक्षाओं को साकार कर रहा है।

उम्मीद करता हूं कि अमर उजाला भी इसमें भागीदार बनेगा। उन्होंने कहा, निष्पक्षता-निर्भीकता अमर उजाला की पहचान रही है। हरियाणा इसकी गौरवमयी यात्रा में जुड़ रहा है। यह खुशी का अवसर है।  अखबार में हिंदी की अविरल यात्रा के उत्थान में सहायक आलेख, रचनाओं जनहित से जुड़े मुद्दों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ऐसी मेरी मान्यता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें