फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगला जहरः एसएफजे पर प्रतिबंध से बौखलाया पन्नू, बोला-हर हाल में होगा रेफरेंडम 2020

Fri, 12 Jul 2019 04:20 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू
विज्ञापन

सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) पर प्रतिबंध के बाद इस संगठन का संस्थापक खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू बुरी तरह बौखला गया है। खिसयाए पन्नू ने अमेरिका से एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हर हाल में पंजाब और दुनिया के 20 देशों में नवंबर 2020 में पंजाब की आजादी को लेकर वोट डाले जाएंगे। यह किसी सूरत में नहीं रुक सकते। 

विज्ञापन


गुरुवार को तिरंगे जलाते हुए उसने पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती भी दी। पन्नू ने कहा कि रेफरेंडम 2020 अभियान एक कानून के दायरे में चलाया जा रहा है। भारत सरकार सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगाकर एक बड़ी जीत मान रही है लेकिन हम पूरे विश्व में रेफरेंडम करवाएंगे और मामले को संयुक्त राष्ट्र तक ले जाएंगे। हमारा अभियान रुकने वाला नहीं है।

व्हाइट हाउस के विशेष अतिथि के रूप में पहुंचा था 
पन्नू ने कहा कि उसे चार जुलाई को अमेरिकन व्हाइट हाउस की तरफ से विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया था। यहां पर हमारी आजादी की जंग की अहमियत का सबको पता है। हम कानून के दायरे में लीगल कैंपेन चला रहे हैं। यहां बोलने की आजादी है, यहां पर रहने की आजादी है। मानवाधिकार सबसे पहले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें