हिम्मत राय की बेटी का कहना है कि उसका भाई सिर्फ 15 साल का है। वह अपने पिता के जाने के बाद अकेला रह गया है। वह अपने भाई और विधवा मां के लिए पंजाब सरकार से आर्थिक मदद चाहती हैं।
कुवैत में एक इमारत में आग लगने की घटना में 45 भारतीयों ने अपनी कीमती जान गंवा दी थी। मृतकों में शामिल पंजाब के होशियारपुर से ताल्लुक रखने वाले हिम्मत राय का सोमवार को होशियारपुर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर शाम चौरासी के विधायक डॉ. रवजोत ने कहा कि पंजाब सरकार परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। हिम्मत राय की बेटी का कहना है कि उसका भाई सिर्फ 15 साल का है। वह अपने पिता के जाने के बाद अकेला रह गया है। वह अपने भाई और विधवा मां के लिए पंजाब सरकार से आर्थिक मदद चाहती हैं।