फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: धर्मेंद्र प्रधान बने भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी, बिप्लब कुमार देव होंगे सह प्रभारी

Mon, 17 Jun 2024 02:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसे लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को केंद्रीय नेता की हरियाणा के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक बैठक भी होने वाली है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : X @dpradhanbjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ असम के सांसद बिप्लब कुमार देब को चुनाव सहप्रभारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसे लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को केंद्रीय नेता की हरियाणा के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक बैठक भी होने वाली है। बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें