फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन डेंगू के मरीजों को होगी बड़ी परेशानी, वजह जानकर हैरान होंगे

Sun, 18 Sep 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग में आंदोलन का सिलसिला थम नहीं रहा है। विभाग के सभी लैब टेक्नीशियनों ने 19-20 सितंबर को हड़ताल में शामिल होने का एलान किया है। केंद्र की तर्ज पर वेतनमान, प्रमोशन, अनुबंध कर्मियों का वेतन प्रतिमाह 25 हजार करने सहित अन्य मांगें लागू न होने पर उन्होंने यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


प्रदेश के करीब 900 लैब टेक्नीशियनों की ओर से हड़ताल पर जाने का असर डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। दो दिनों तक प्रदेश भर में हड़ताल के कारण मरीजों की जांच प्रभावित हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी अपनी मांगों को लेकर महानिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कमला सिंह से मुलाकात की, लेकिन मांगों के हल को लेकर कोई फैसला न लिए जाने पर लैब टेक्नीशियनों ने दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए हड़ताल

हड़ताल - फोटो : demo
लैब टेक्निशियन एसोसिएशन, हरियाणा के प्रधान विक्रम सिंह और महासचिव रमेश कुमार ने कहा कि काफी लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन इस पर सुनवाई नहीं होने की वजह से मजबूरन हड़ताल का फैसला लिया गया।

स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के राज्य संयोजक राजबीर बेरवाल ने कहा कि इस संबंध में बातचीत के जरिये कोई हल नहीं निकलने की वजह से कर्मियों में रोष बढ़ गया है।

कमेटी सदस्यों की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर 26 सितंबर तक बातचीत के जरिये मांगों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया तो कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे। हालांकि महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. कमला सिंह का कहना है कि हड़ताल के संबंध में उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें