फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता ब्लास्ट केस में आया नया मोड़, गवाह का NIA को झटका

Sun, 18 Sep 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
असीमानंद - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
बहुचर्चित समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में नया मोड़ आ गया है। एक गवाह ने एनआईए को बड़ा झटका दिया है। गवाह ने एनआईए द्वारा लिखे बयानों को गलत करार दिया है।
विज्ञापन


पानीपत के इस बहुचर्चित ब्लास्ट मामले की सुनवाई शनिवार को पंचकूला की विशेष एनआईए कोर्ट में हुई। इस दौरान सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। शनिवार को मध्यप्रदेश के जिला उज्जैन से आए जितेंद्र चौधरी नामक गवाह के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

मामले की अगल सुनवाई 30 सितंबर को

Samjhauta blast case - फोटो : File Photo
गवाह ने कोर्ट में कहा की एनआईए ने जो बयान लिखे हैं वह उसके नहीं हैं। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि अब तक एनआईए को उसने कोई बयान नहीं दर्ज करवाए हैं। इस गवाह के बयान शनिवार को दर्ज किए गए।

इस मामले की अगली सुनवाई अब 30  सितंबर को होगी। गौरतलब है कि समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी 2007 को विस्फोट हुआ था। यह ट्रेन दिल्ली से अटारी, पाकिस्तान को जा रही थी। विस्फोट के दौरान 68 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें