फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इटली गया युवक सर्बिया में लापता, घरवालों को अनहोनी की आशंका, छह माह से नहीं हुई बात

Thu, 18 May 2023 07:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

सुनील ने बताया कि 16 नवंबर को उनकी आखिरी बातचीत गौरव से हुई थी। उस समय गौरव ने बताया था कि वह सर्बिया में है और यहां कुछ ठीक नहीं लग रहा है। इसके बाद से उनकी बात गौरव से नहीं हुई। आरोपियों से इस बारे में बातचीत की तो वे टालमटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरव की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव भुस्थला से इटली गया युवक सर्बिया में लापता हो गया। छह महीने से परिजनों की युवक के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। परिजनों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है। उनकी आखिरी बात 16 नवंबर को हुई थी। इटली में रहने वाले एक व्यक्ति ने साढ़े 13 लाख रुपये लेकर इटली के कागजात भेजे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके बेटे के पास डेढ़ लाख रुपये के यूरो भी थे। पुलिस में दर्ज शिकायत में सुनील कुमार निवासी भुस्थला ने बताया कि उसके बेटे गौरव को इटली भेजने के लिए नानक सिंह से बातचीत हुई थी। 

विज्ञापन


नानक सिंह इटली में रहता है। नानक ने 15 लाख रुपये में गौरव के इटली के कागज भरकर एक नंबर में उसे इटली भेजने का आश्वासन दिया था। नानक सिंह के कहने पर उसने साढ़े 13 लाख रुपये राजविंद्र सिंह व उसकी पत्नी रमनदीप कौर को दिए थे। कुछ दिन बाद नानक सिंह के बेटे रिंकू ने उसके बेटे का पासपोर्ट, आधार कार्ड की कॉपी, चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर गया था। साथ ही उसने फ्लाइट कराते समय डेढ़ लाख रुपये के यूरो गौरव को देने को कहा था। नौ नवंबर को आरोपियों ने अमृतसर से इटली के लिए गौरव की फ्लाइट करा दी और उन्होंने डेढ़ लाख रुपये के यूरो गौरव को दिए थे।

16 नवंबर को हुई आखिरी बात
सुनील ने बताया कि 16 नवंबर को उनकी आखिरी बातचीत गौरव से हुई थी। उस समय गौरव ने बताया था कि वह सर्बिया में है और यहां कुछ ठीक नहीं लग रहा है। इसके बाद से उनकी बात गौरव से नहीं हुई। आरोपियों से इस बारे में बातचीत की तो वे टालमटोल कर रहे हैं। छह महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी गौरव का कुछ पता नहीं चला पाया है। उनको किसी अनहोनी की आशंका है। शिकायत पर पुलिस ने नानक सिंह, उसके बेटे रिंकू, रमनदीप कौर और राजविंद्र उर्फ राज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें