चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र ने पंचकूला क्रिकेट टीम को 100 रन के अंतर से हराकर इंटर-अकादमी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में जीत दर्ज की। जीएमएसएसएस-19 में खेले जा रहे मुकाबले में कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 318 रन बनाए।
यशजोत के 7 चौकों की मदद से 67 रन, मन्नी योगेश के 52 रन और संयम ने 56 रन, वंश यादव के 55 रन बनाए। गेंदबाजी में पंचकूला से करन ने 40 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जवाब में पंचकूला की टीम 41.3 ओवर में पूरी टीम 218 रन पर सिमट गई। मितांशु ने 47 और करन ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में कुरुक्षेत्र से यशवीर ने 50 रन देकर 3 विकेट झटके।