फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अमित शाह से कुलदीप व भव्य बिश्नोई ने की मुलाकात, हरियाणा व राजस्थान की राजनीतिक परिस्थियों पर चर्चा

Tue, 27 Dec 2022 04:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले भव्य बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई व विधायक भव्य बिश्नोई ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान भव्य बिश्नोई ने उनसे आशीर्वाद लिया और गुजरात एवं आदमपुर उपचुनाव की जीत की बधाई दी। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि बेजोड़ संगठनकर्ता, महान व्यक्तित्व के धनी गृह मंत्री अमित शाह से आज हरियाणा और राजस्थान की राजनीतिक परिस्थतियों के बारे विस्तृत चर्चा की है। 

विज्ञापन


राजनीतिक दूरदर्शिता और भारत के आम जनमानस की सोच के सटीक अंदाजने में उनका कोई सानी नहीं है। देश की राजनीति में उनकी एक अलग विलक्षण पहचान है। राज्यों में भाजपा की मजबूती उनकी मेहनत का ही परिणाम है। आज भाजपा पूरे देश की जनता की पंसदीदा पार्टी बन गई है और हर चुनाव दर चुनाव और ज्यादा मजबूत होकर पार्टी आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें