फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण दहिया की घातक गेंदबाजी, चंडीगढ़ पुलिस ने एमजी वॉरियर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कृष्ण दहिया की घातक गेंदबाजीके चलते चंडीगढ़ पुलिस ने एमजी वॉरियर्स की टीम को एमजी लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए एमजी वॉरियर्स की पूरी टीम 22 ओवर में 125 रन के स्कोर पर सिमट गई। अमन मनचंदा ने टीम के लिए सबसे अधिक 47 रन बनाए। हरप्रीत ने 17 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में चंडीगढ़ पु़लिस से कृष्ण दहिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 रन पर 5 विकेट चटकाए। हरिओम ने 16 रन देकर 2 विकेट, कपिल और यश ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ पुलिस से 21.3 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कपिल पुनिया ने 49 रन और संदीप ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में एजी वॉरियर्स से हरप्रीत ने 2 विकेट, अमन ने 2 विकेट, अश्विनी और करन ने एक-एक विकेट चटकाया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए कृष्ण दहिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें