फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए चुनाव आयोग की तरह विजिलेंस को भी आजाद बनाना होगा: किरण बेदी

Tue, 12 Nov 2019 11:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किरण बेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा करना है तो चुनाव आयोग की तरह आजाद विजिलेंस विभाग बनाना होगा। जब विभाग को पूरी आजादी मिलेगी तो केसों का निस्तारण जल्दी होगा। इसेक साथ ही राज्य व केंद्र के विजिलेंस विभागों के बीच बेहतर तालमेल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


वह पीयू में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन ग्रुप की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित इंटरनेशनल कॉनक्लेव में बोल रही थीं। उन्होंने कहा, मानवाधिकार के बिना सामाजिक कल्याण का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा, हर व्यक्ति को अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने जनता से कहा, कर्तव्य सभी लोग निभाएंगे तो अधिकारी स्वत: ही मिल जाएंगे।

उप राज्यपाल किरण बेदी ने अपने राजनिवास में संचालित कार्यों को बताया। मरीजों की सेवा से लेकर अधिकारियों से जनता के काम करवाने तक का जिक्र किया। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए उन्होंने पुडुचेरी की तस्वीर पेश की। उन्होंने पुडुचेरी के ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम को सभी के सामने रखा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 237 से अधिक विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किए हैं और समस्या का निस्तारण करवाकर दम लिया है। बताया कि पैसे की कमी को दूर करने के लिए कारपॉरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी का प्रयोग करना चाहिए। मुख्य वक्ता खरड़ के एमएलए कंवर संधू ने अधिकारों के इतिहास व उनके पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

किरण बोलीं, चंडीगढ़ में बढ़ रहा प्रदूषण, साइकिल की ओर लौटें

उप राज्यपाल किरण बेदी ने चंडीगढ़ में बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जताई। कहा, यहां गाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण जाम लग रहा है और उसी के धुएं से प्रदूषण फैल रहा है। यह चंडीगढ़ के लिए चिंता की बात है। इस पर काम करने की जरूरत है। पराली जलाने से भी प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों को साइकिल की ओर लौटने को कहा।

इस दौरान उन्होंने अंतिम संस्कार वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। कॉनक्लेव के दूसरे सत्र में राइट टू गुड गवर्नेंस पर बात की गई। डॉ. सारम्मा मठाई, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. मंगला डोगरा आदि ने विचार रखे। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश, यूके, घाना आदि देशों से प्रतिनिधि पहुंचे। इस दौरान संस्था ने संकल्प भी लिया गया कि 500 गरीब लोगों को पांच साल तक रोजगार दिया जाएगा।

उन पर 45 करोड़ की रकम खर्च की जाएगी। इस कार्यक्रम में सांसद किरण खेर ने भी हिस्सा लिया और उन्होंने मानवाधिकारों पर विचार रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें