फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में अवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर खेल रही बच्ची को नोचा, पीजीआई रेफर की गई

Tue, 12 Nov 2019 10:47 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
दर्द से कराहती मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे बच्चे आवारा कुत्तों से सुरक्षित नहीं हैं। पिंजौर की रतपुर कॉलोनी की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची अंजलि को आवारा कुत्तों ने उसकी बाह में तीन जगह नोच डाला। बच्ची को परिजन सेक्टर-6 जनरल अस्पताल लेेकर आए। इंजेक्शन लगाने के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया। पंचकूला जिले में लगातार आवारा कुत्ते बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी निगम की ओर से इसका कोई स्थायी हल नहीं निकाला जा सका है। रतपुर कालोनी की रहने वाली अंजलि की मां कुसुम देवी ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उसे कुत्ते ने नोच लिया। बाजू में तीन जगह घाव होने के बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।

इन्हें काटा कुत्तों ने
- नौ अक्तूबर को तीन वर्षीय अंकुश को गांव नाडा में 27 जगह नोचा था। बच्चे की सर्जरी हुई। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने नोचा था।
- आठ जुलाई को हरिपुर में घर के बाहर खेल रही बच्ची का चेहरा कुत्ते ने नोच लिया था। इसके बाद उसकी पीजीआई में सर्जरी हुई थी।
- सेक्टर-10 में एक नवंबर को आठ वर्षीय लड़के को कुत्ते ने तीन जगह काट लिया था। इस कारण रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया था।
10 महीने में 4200 से अधिक लोगों को बनाया शिकार
जनवरी से अक्तूबर तक 4200 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। इसके बाद भी अभी तक कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं हो पाए हैं। इस तरह के हालात में शहर के लोग अपने को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। पार्क, मार्केट में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। लोग कुत्तों के डर से मार्केट में सामान लेने जाने और पार्क में घूमने से कतरा रहे हैं। निगम डॉग पॉन्ड बनाने में फेल हो गया है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से डॉग पॉन्ड का निर्माण कराया जाएगा। कुत्तों से लोगों के बचाव के लिए सभी पार्कों में गाइड लाइन लगवाई है। डॉग कैचर की टीम भेजकर आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी।
- राजेश जोगपाल, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन

कुत्ते के काटने पर रखेें इन बातों का ध्यान

सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर अमरजीत सिंह ने बताया कि कुत्ते के काटने पर सावधानी बरती जानी चाहिए। सबसे पहले काटे जाने वाली जगह को नल के बहते पानी के नीचे रखें। घाव को अच्छी तरह साबुन से रगड़-रगड़ कर धोएं।

-घाव पर हाइड्रोजन पैरा ऑक्साइड या आईसोप्रापिल अल्कोहल युक्त कीटाणुनाशक से साफ करें और उसके ऊपर एंटीबायोटिक लगाएं।
- जख्म को बैंडेज से कवर करने के बाद डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
- अगर जख्म गहरा है तो खून को बहने से रोकें नहीं, लेकिन अगर खून बहुत तेजी से बह रहा हो तो उस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर जख्म सिर या गर्दन पर हो तो फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
-बहते खून को साफ करके दबाकर रखें। 5 मिनट बाद देख लें कि खून का बहना रुका है या नहीं। अगर खून बहना जारी है तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं।
-आवारा कुत्तों के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए।

किस माह में आए कितने केस
जनवरी 448
फरवरी 446
मार्च 545
अप्रैल 446
मई 432
जून 450
जुलाई 340
अगस्त 410
सितंबर 450
अक्तूबर 330
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें