फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल जाने वाले शहरवासियों के लिए ये खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी में रहने वाले दक्षिण भारती लोगों के लिए खुशखबरी। चंडीगढ़ से कोचिवेली के बीच चलने वाली साप्ताहिक केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने की घोषणा पिछले साल रेल बजट में तत्कालीन रेल मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल ने की थी। अभी तक यह ट्रेन चंडीगढ़ से केवल बुधवार को जाती थी, लेकिन अब 21 फरवरी से शुक्रवार को भी कोचिवेली के लिए प्रस्थान करेगी।

वापसी में यह ट्रेन हर सोमवार और शनिवार को कोचिवेली से प्रस्थान चलेगी। अभी तक यह कोचिवेली से केवल शनिवार को ही चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करती थी। इसके ज्यादा फेरे होने से मुंबई, गोवा, कोटा, वडोदरा, मैंगलोर जाने वाले ट्राइसिटी के लोगों को लाभ होगा। ट्रेन के रूट और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यह ट्रेन सुपरफास्ट है और चंडीगढ़ से सुबह 8.55 पर प्रस्थान करती है और तीसरे दिन दोपहर 2.45 पर कोचिवेली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कोचिवेली से सुबह 9.15 पर चलती है और तीसरे दिन दोपहर 3.45 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। उम्मीद है कि स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें