फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कश्मीर पर बात करने से बाज नहीं आए, आतंकवाद पर साधी चुप्पी

Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करतारपुर
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : ani
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखते हुए भारत से मजबूत और बेहतर रिश्ते की ख्वाहिश जाहिर की, लेकिन कश्मीर के मुद्दे पर बात करने से बाज नहीं आए। उन्होंने साफ किया कि इस मुद्दे पर उनकी सरकार, फौज व अन्य सियासी दल एक ही खेमे में हैं।

विज्ञापन


इमरान ने कहा, दोनों देशों के पास एटमी हथियार हैं, इसलिए जंग तो हो ही नहीं सकती। जो ऐसा सोचते हैं वे बेवकूफ हैं। ऐसे में सिर्फ दोस्ती का ही रास्ता बचता है। वहीं पाक पीएम ने कश्मीर मसले का जिक्र करते हुए कहा, दोनों देशों में मजबूत इरादे वाला नेतृत्व हो तो सभी मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं।

हालांकि आतंकवाद के मसले पर चुप्पी और समारोह में खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला की मौजूदगी अमन-शांति की उनकी मंशा पर सवाल भी खड़े करती है। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, हरदीप सिंह पुरी व पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में इमरान ने नरोवाल में कॉरिडोर की आधारशिला रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत एक कदम बढ़ाए, हम दो कदम बढ़ाएंगे

भारत से रिश्ते सुधारने की बात पर इमरान ने कहा, भारत दोस्ती के लिए एक कदम बढ़ाएगा तो हम दो कदम बढ़ाएंगे। दोनों देशों में 70 साल से विवाद चल रहा है। गलतियां दोनों ओर से हुईं हैं, मगर हम तब तक आगे नहीं बढ़ सकते, जब तक अतीत की जंजीरें नहीं तोड़ देते। जंगों में एक-दूसरे के लाखों लोगों को मारने वाले फ्रांस व जर्मनी साथ हो सकते हैं, उनकी सीमाएं खुल सकती हैं तो हम क्यों नहीं बढ़ सकते।

...लेकिन आतंकवाद पर चुप्पी  
इमरान जहां कश्मीर का मुद्दा उठाने से बाज नहीं आए, वहीं, आतंकवाद को लेकर चुप रहे। उन्होंने कहा, हमारे बीच सिर्फ कश्मीर मसला है। इनसान चांद पर पहुंच गया, लेकिन हम अब भी इसी पर अटके हैं। अगर हमारे रिश्ते बेहतर हो जाएं तो दोनों देशों को फायदा होगा। दुनिया में इस इलाके में सबसे ज्यादा गरीबी है। सीमा खुलने से तरक्की आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें