फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब पहुंचा कर्नाटक विधानसभा का शिष्टमंडल, विस अध्यक्ष से की मुलाकात, ई-विधान एप्लीकेशन की ली जानकारी

Wed, 22 Nov 2023 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा के सचिवालय का कामकाज और भी आसान हुआ है। सदन में पेपर भी इलेक्ट्रॉनिक विधि द्वारा पेश किए जा रहे हैं और विधानसभा सदस्यों और स्टाफ को कागज रहित सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक विस अध्यक्ष को ई-विधान एप्लीकेशन के कामकाज की जानकारी देते विस अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा में पहली बार लागू नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल करने पहुंचे कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यूटी खादेर फरीद के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने बुधवार को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस शिष्टमंडल में कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के साथ कर्नाटक विधान परिषद की सचिव केआर महालक्ष्मी, सचिव एमके विशालकशी, विस अध्यक्ष के निजी सचिव महेश कारजगी, सलाहकार ओम प्रकाशा, कर्नाटक विधान परिषद की अतिरिक्त सचिव एस. निर्मला, निदेशक (आईटी) जेई शशीधर, ओएसडी टू चेयरमैन विधान परिषद केडी शीला और चीफ एडिटर ऑफ डिबेटस एम. शशिकांत शामिल हैं।

बुधवार को पंजाब विधानसभा सचिवालय में हुई मीटिंग के दौरान विस अध्यक्ष संधवां ने बताया कि पंजाब विधानसभा का पूरा कामकाज कागज रहित कर दिया गया है और विधानसभा सत्रों का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल व पेपरलेस तरीके से हो रहा है। दो दिवसीय नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) कॉन्फ्रेंस-कम-वर्कशाप करवाकर सभी विधायकों और प्रशासनिक सचिवों को नई प्रणाली के तहत कामकाज करने का प्रशिक्षण दिया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा के कामकाज को हाईटेक बनाने और आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ने के लिए डिजिटल विंग स्थापित किया गया है। डिजिटल विंग में आईटी सेल, एनआईसी सेल, हाईटेक ट्रेनिंग रूम (नेवा सेवा केंद्र), हाईटेक कंट्रोल रूम, नेटवर्क कंट्रोल रूम शामिल हैं।

स्पीकर ने बताया कि नेवा एप के प्रयोग से जहां सदन की कार्यवाही की लाइव वेबकास्टिंग द्वारा लोगों की भागीदारी बढ़ी है, वहीं पंजाब विधानसभा के सचिवालय का कामकाज और भी आसान हुआ है। सदन में पेपर भी इलेक्ट्रॉनिक विधि द्वारा पेश किए जा रहे हैं और विधानसभा सदस्यों और स्टाफ को कागज रहित सुविधाएं मिल रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें