चंडीगढ़। भारतीय कराटे खिलाड़ी करणवीर सिंह ने इंग्लिश कराटे अकादमी इंग्लैंड द्वारा आयोजित प्रथम ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में मैनचेस्टर यूके के स्पोर्ट्स विलेज में किया गया था।
भारतीय टीम में कप्तान हरप्रीत कौर, खिलाड़ी करणवीर सिंह और गुरविंदर सिंह थे। टीम के कोच आरपी सिंह थे। भारतीय टीम पीटर एलन, अध्यक्ष के साथ वहां गई थी।
बुडो काई डो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के शरणजीत सिंह, अध्यक्ष (चंडीगढ़), मुनीष कुमार, जनरल सेक्रेटरी (पंजाब), सुरेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उत्तराखंड), दीपशिखा अरोड़ा, कानूनी सलाहकार (चंडीगढ़), हरप्रीत कौर धालीवाल, उपाध्यक्ष (चंडीगढ़), यश कमल शर्मा, संयुक्त सचिव (चंडीगढ़), गोपाल कृष्ण, उपाध्यक्ष (पंजाब), पुनीत शर्मा, कोषाध्यक्ष (पंजाब), विपुल गुप्ता (पंजाब), गुरप्रीत सिंह (उत्तर प्रदेश) ने करणवीर सिंह को इस महान उपलब्धि और भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी है।