फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Tourism Summit: कपिल शर्मा हुए CM भगवंत मान के मुरीद, मंच से सरकार की जमकर तारीफ कर दी

Mon, 11 Sep 2023 06:39 PM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़

सार

पंजाब की पर्यटन मंत्री ने पंजाब के लोगों को 12 सितंबर को ट्रैवल मार्ट में बढ़-चढ़कर शामिल होने की भी अपील की। पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस समिट में पर्यटन उद्योग से जुड़े करीब 600 नामी हस्तियां शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
कॉमेडियन कपिल शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन क्षेत्र के दिग्गजों और नामी शख्सियतों ने पंजाब में पहली बार ‘टूरिज्म समिट एंड ट्रेवल मार्ट’ करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। सोमवार को एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में शुरू हुए इस सम्मेलन के दौरान प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पंजाब और पंजाबियों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। कपिल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का यह सम्मेलन करवाने का फैसला बहुत प्रशंसनीय है, क्योंकि इससे राज्य में पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। यह प्रयास राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के क्षेत्र के नक्शे पर उभारने में सहायक सिद्ध होगा। राज्य सरकार का यह कदम नौजवानों में सूबे की गौरवमयी विरासत और इतिहास का प्रसार करने में मददगार होगा। कपिल शर्मा ने राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करने की पेशकश भी की।

विज्ञापन


प्रसिद्ध फिल्मकार बॉबी बेदी ने कहा कि मनोरंजन जगत के साथ पंजाब का गहरा नाता है, क्योंकि नामी फिल्मकार, अदाकार और अन्य फिल्मी हस्तियां इस राज्य में पैदा हुई हैं। पंजाब, देश में खूबसूरत स्थानों की धरती है, जिस कारण इसकी भौगोलिक सुंदरता फिल्मकारों को आकर्षित करती है। सरकार का यह प्रयास राज्य को पर्यटन क्षेत्र में उभारने में सहायक होगा।



प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पॉल ने कहा कि वह इस पवित्र धरती पर इस मुहिम का हिस्सा बनकर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए पंजाबियों के बेमिसाल योगदान को याद किया। भगवंत मान राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पर्यटन को प्रोत्साहित कर अन्य मुल्कों के लोगों को पंजाब लाने के लिए नया दौर शुरू किया है।
विज्ञापन


आईटीसी के एमडी समीर एमसी ने इस शानदार समागम में बुलाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसा राज्य है, जिसके पास पर्यटन स्थान के तौर पर सफल होने के लिए सभी खूबियां हैं। रामोजी फिल्म सिटी के वाइस प्रेजिडेंट ईवी राव ने कहा कि पंजाब सरकार ने यह समागम करवाकर बहुत अच्छी पहल की है। पंजाब के मुख्यमंत्री की वचनबद्धता के तहत पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में इस स्टूडियो का दौरा किया था। पंजाबियों को ईमानदारी, बहादुरी और मेहमाननवाजी के साथ-साथ दुनिया भर में अपनी खुले दिल के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें