फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के एक व्यक्ति को बेची गई थी कल्याणी की ऑल्टो कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में दायर चार्जशीट में सीबीआई ने 86 लोगों को गवाह बनाया है। चार्जशीट में सीबीआई ने कहा है कि उसके पास मुख्य आरोपी कल्याणी के खिलाफ मजबूत गवाह हैं। वारदात के समय कल्याणी को पास में रहने वाले दंपती ने देखा था।
विज्ञापन

चार्जशीट के अनुसार, वारदात के बाद कल्याणी ऑल्टो कार और उसका साथी जेन कार में फरार हो गया था। सीबीआई ऑल्टो कार को जब्त कर चुकी है। कार कल्याणी के पिता परमिंदर सिंह के नाम पर थी। परमिंदर सिंह ने बाद में कार हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति को बेच दी थी। सीबीआई ने जांच के दौरान इस कार को कब्जे में ले लिया था। चार्जशीट में सीबीआई ने कहा है कि 20 सितंबर की शाम को कल्याणी और सिप्पी सिद्धू को सेक्टर-27 की पार्क में वॉकिंग ट्रैक पर बात करते हुए देखा गया था। चश्मदीद गवाह ने कल्याणी के साथ एक शख्स को भी पार्क में देखा था। पुलिस की शुरुआती जांच में मौके से गोली के खोल बरामद नहीं हुए थे। बाद में मामला सीबीआई को ट्रांसफर हो गया था। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट सिप्पी सिद्धू का 20 सितंबर 2016 की रात सेक्टर-27 स्थित पार्क के पास शव मिला था। सिप्पी को चार गोलियां मारकर हत्या की गई थी।
बॉक्स
पुलिस ने साक्ष्य को नष्ट करने की कोशिश की
दिसंबर 2020 में अदालत में दाखिल की गई रिपोर्ट में सीबीआई ने कहा था कि सेक्टर-26 पुलिस थाने की तत्कालीन एसएचओ पूनम दिलावरी और एएसपी ईस्ट की तरफ से मामले की जांच में ढिलाई बरती गई। उन्होंने साक्ष्य को नष्ट करने की कोशिश की। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई (आरडीए) की भी सिफारिश भी की थी। सीबीआई ने यहां तक लिखा कि पुलिस की तरफ से बरती गई लापरवाही की वजह के केस गंभीर रूप से हैंडीकैप हो गया।
विज्ञापन

बॉक्स
सिप्पी के भाई का आरोप : चंडीगढ़ पुलिस ने नहीं किया अपना काम
सिप्पी हत्याकांड में उनके भाई वकील जसमनप्रीत उर्फ जिप्पी सिद्धू शिकायतकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले दिन से ही बोल रहे हैं कि कल्याणी सिंह ने सिप्पी की हत्या की है। अगर पुलिस गंभीरता से केस की जांच करती तो पहले ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता लेकिन उन्होंने ठीक से काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें