फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मोरवाला गांव के पास सड़क हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, साथी की हालत नाजुक

Sun, 10 Sep 2023 02:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया जबकि मोहित को गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विनीत की फाइल फोटो और कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव मोरवाला में सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। शनिवार रात साढे़ नौ बजे के करीब दोनों खिलाड़ी बाइक पर सवार होकर मोरवाला स्थित खेल एकेडमी से जूस पीने बस स्टैंड पर जा रहे थे। गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ने से फिसलकर गिर गई।

विज्ञापन


मृतक विनीत निवासी शेखुपुरा जिला झज्जर व गांव रानीला निवासी मोहित का हाल ही में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 आयु वर्ग की टीम में चयन हुआ था। खिलाड़ी को 11 सितंबर को जींद में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना था। मृतक विनीत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इस समय विनीत अपने मामा के यहां गांव बिगोवा में रहता था।

मृतक के पिता अजय ने पुलिस को बताया कि अजय का हाल ही में राज्यस्तरीय टीम में चयन हुआ था। वह मोरवाला एकेडमी में पिछले पांच साल से अभ्यास कर रहा था। शनिवार रात को करीब साढे नौ बजे अपने साथी खिलाड़ी मोहित के साथ मोरवाला बस स्टैंड पर जूस पीने जा रहा था। इसी दौरान बाइक के सामने अचानक गोवंश आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया जबकि मोहित को गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। इमलोट चौकी के एचसी सुनील कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें