फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur Jail Clash: डीआईजी भुल्लर ने किया जेल का दौरा, झड़प में दो कैदियों की मौत की न्यायिक जांच शुरू

Sat, 20 Apr 2024 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

संगरूर जेल प्रशासन के अफसर के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे जेल में बंद सिमरनजीत सिंह जुझार ने अपने 7 से 8 अन्य कैदी साथियों के साथ मोहम्मद शाहबाज और उसके गुट के कैदियों पर हमला बोल दिया। जिन दो कैदियों की मौत हुई है, उनकी गर्दन, मुंह, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में मेडिकल जांच के दौरान घाव के निशान पाए गए हैं। 
विज्ञापन
Punjab Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर जेल में शुक्रवार को कैदियों के बीच झड़प में दो कैदियों की मौत हो गई थी। शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने जेल का दौरा किया और कहा कि मामले की न्यायिक जांच चल रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे संगरूर जेल में कैदियों के दो गुट आपस मे भिड़ गए थे। झड़प में हर्ष और धर्मेंद्र नाम के दो कैदियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गगनदीप सिंह और मोहम्मद सहवाज घायल हो गए। डीआईजी भुल्लर ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जेल का दौरा करने के बाद संगरूर में पत्रकारों से बात करते हुए भुल्लर ने कहा कि झड़प में शामिल कैदियों के बीच कुछ दिन पहले किसी मुद्दे पर बहस हुई थी। भुल्लर ने कहा कि 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी हत्या और हत्या के प्रयास से संबंधित अपराधों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच चल रही है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में भुल्लर ने कहा कि कैदियों ने झड़प में दो छोटे चाकू, एक पानी के पाइप और एक पेड़ की शाखा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पुलिस इसकी जांच करेगी कि जेल के अंदर चाकू कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें