फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में ज्वेलर्स पर बरसीं पुलिस की लाठियां, कई हिरासत में

Sun, 27 Mar 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
लुधियाना में टोल प्लाजा पर धरना देने जाते कांग्रेस,आप व ज्वैलर के पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर चल रहे ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य शनिवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेसियों के साथ टोल प्लाजा घेरने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बिना किसी चेतावनी के ज्वेलर्स पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में आम आदमी पार्टी और कांग्रेसी नेताओं के साथ ही ज्वेलर्स एसोसिएशन के कई पदाधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए।  जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी और ज्वेलर्स एसोसिएशन के कई सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ कई दिनों से हड़ताल की जा रही है। शनिवार को एसोसिएशन की तरफ से टोल प्लाजा जाम करने की चेतावनी दी गई थी। इसमें पूरे पंजाब के ज्वेलर्स को पहुंचना था। प्रदर्शन पर उस समय सियासी रंग चढ़ गया जब सांसद भगवंत मान के आने की सूचना मिली। कांग्रेसी भी ज्वेलर्स के साथ खड़े हो गए।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य प्रधान आनंद सीकरी की अगुवाई में कांग्रेसियों के साथ अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे को लाडोवाल टोल प्लाजा के पास जाम करने जा रहे थे। पुलिस पार्टी ने उन्हें हार्डीस वर्ल्ड के पास रोक लिया। इस दौरान डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव, एडीसीपी सतबीर सिंह अटवाल, एसीपी सतीश मल्होत्रा और एसीपी रुपिंदर कौर सरां समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जालंधर से आए प्रदर्शनकारी ज्वेलर्स को पुलिस ने टोल प्लाजा के पास हिरासत में ले लिया। जब इस बात की सूचना हार्डीस वर्ल्ड के पास खड़े ज्वेलर्स को मिली तो वह भड़क गए और उन्होंने पुलिस को धकेल कर टोल प्लाजा की तरफ कूच कर दिया। टोल प्लाजा से पहले लाडोवाल चौक के पास प्रदर्शनकारियों ने रोड जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ का ट्रैफिक थम गया।
विज्ञापन

कांग्रेसी और आप कार्यकर्ता हिरासत में

कांग्रेसी और आप कार्यकर्ता हिरासत में - फोटो : amarujala
सांसद भगवंत मान हंबड़ा रोड के रास्ते होते हुए लाडोवाल पहुंचे। कुछ समय तक उन्हें प्रदर्शन के लिए जगह नहीं मिली तो वह सड़क किनारे खड़े एक टैंकर के ऊपर ही चढ़ गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। कांग्रेसियों ने मान के खिलाफ हूटिंग की। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने सांसद मान को नीचे उतारा और वहां से ले गए। पुलिस ने जिला कांग्रेस प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी को भी हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश जारी किया। प्रदर्शनकारियों ने खुद को बचाने के लिए दुकानों में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दुकानों से बाहर निकाल कर लाठियां मारी। मार्केट के लोगों ने दुकानें बंद कर दी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू कर गाड़ियों में भरना शुरू किया और अलग-अलग जगहों पर ले गए। हाईवे से प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस ने करीब दो बजे ट्रैफिक को सुचारू करवाया। वहीं लाठीचार्ज की सूचना मिलते ही सांसद रवनीत सिंह बिट्टू अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने माल रोड पर पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रधान सहित कई पदाधिकारी घायल
लाडोवाल में प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सीकरी, मनोज ढांडा, सुरेश ढांडा, प्रिंस बब्बर, प्रदीप मित्तल, सौरव धीर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव राजा, विधानसभा सेंट्रल के प्रधान योगेश हांडा सहित कई स्वर्णकार, कांग्रेसी वर्कर और आप के वर्कर घायल हो गए। ज्वेलर्स एसोसिएशन के मनोज ढांडा की टांग और प्रिंस बब्बर की बाजू टूट गई है। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

संघर्ष आगे भी रहेगा जारी : विनीत ढांडा
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सीकरी और सचिव विनीत ढांडा ने कहा कि पुलिस ने गुंडागर्दी दिखाई है। पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे स्वर्णकारों को दौड़ा-दौड़ा कर ऐसे पीटा जैसे किसी पेशेवर मुजरिम को पीटा जाता है। सरकार लाठीचार्ज करवा कर उनके आंदोलन और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें