फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: लंदन में लापता हुआ जालंधर का युवक, भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

Sun, 17 Dec 2023 04:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

लापता युवक की पहचान मॉडल टाउन निवासी गुरशमन सिंह भाटिया (23) के रूप में हुई है। वह ईस्ट लंदन पढ़ने गया था। गुलशन को आखिरी बार पूर्वी लंदन के कैनरी वार्फ पर देखा गया था। जानकारी के मुताबिक गुरशरण बीते साल दिसंबर में ही लंदन गया था।
विज्ञापन
जीएस भाटिया। - फोटो : X: @mssirsa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर का युवक पिछले तीन दिनों से लंदन में लापता है। उसके चिंतित परिजनों ने भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा से मुलाकात की। इसके बाद 15 दिसंबर से लापता जीएस भाटिया की जानकारी को भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर विदेश मंत्रालय से मदद मांगी।

विज्ञापन


लापता युवक की पहचान मॉडल टाउन निवासी गुरशमन सिंह भाटिया (23) के रूप में हुई है। वह ईस्ट लंदन पढ़ने गया था। गुलशन को आखिरी बार पूर्वी लंदन के कैनरी वार्फ पर देखा गया था। जानकारी के मुताबिक गुरशरण बीते साल दिसंबर में ही लंदन गया था। उसने लंदन के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। वह लॉफबोरो यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट कर रहा था। उसके लापता होने की सूचना के बाद से ही पूरे परिवार में मातम छाया है। 

विदेश में भी भाटिया के दोस्त उसे ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। बेटे के लापता होने के बाद जालंधर में परिवार चिंता में है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने भारत में ब्रिटिश हाई कमिशन से भी गुरशमन सिंह की सही लोकेशन का पता लगा परिवार को सूचित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें