फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयवीर यादव बने बार काउंसिल के चेयरमैन, संभाला पदभार

Thu, 03 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जयवीर यादव बने बार काउंसिल के चेयरमैन
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील जयवीर यादव को बार काउंसिल आफ पंजाब-हरियाणा का चेयरमैन चुना गया है। इसके साथ ही करीब दो महीने से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है। बुधवार को बार काउंसिल जनरल हाउस की आपात बैठक में काउंसिल के सभी चुने हुए 25 सदस्यों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


बैठक में निवर्तमान चेयरमैन रजत गौतम व अन्य पदाधिकारियों ने अपने त्याग पत्र जनरल हाउस को सौंप दिए। जनरल हाउस ने सभी पदाधिकारियों के त्याग पत्र स्वीकार किया। इसके बाद सर्वसम्मति से जयवीर यादव को बार काउंसिल का चेयरमैन, करनजीत सिंह को वाइस चेयरमैन और हरप्रीत सिंह गरचा को मानद सचिव पद पर नियुक्त कर दिया गया है। अन्य सदस्यों की नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी। 
करीब दो माह से बार कॉउंसिल के चेयरमैन पद को लेकर विवाद चल रहा था। काउंसिल के सदस्यों के बीच हुई धड़ेबंदी में एक धड़े ने लेखराज शर्मा को रजत गौतम की जगह बहुमत से चेयरमैन नियुक्त करने का दावा किया था। वहीं दूसरे धड़े ने रजत गौतम को पद पर बरकरार रखे जाने का दावा किया था। यह विवाद हाईकोर्ट और बार काउंसिल ऑफ इंडिया तक भी पहुंचा। आखिरकार दोनों धड़ों ने बुधवार को बैठक में सभी विवादों का निपटारा करते हुए सर्वसम्मति से चैयरमैन पद पर जयवीर यादव की नियुक्ति को स्वीकार कर लिया। बैठक में यह भी तय हुआ कि दोनों धड़ों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया को दी गई शिकायत भी वापस ले ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें