एक सवाल के जवाब में जेल मंत्री ने कहा कि वह हर मामले की पूरी बारीकी के साथ पड़ताल कर रहे हैं और जल्द भू खनन के मामले में बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने आईजी (जेल) रूपकुमार, एसएसपी पटियाला डॉ. संदीप गर्ग, जेल अधीक्षक शिव राज सिंह नंदगढ़, अतिरिक्त अधीक्षक राजदीप सिंह बराड़ के साथ बैठक कर प्रबंधों का जायजा लिया।
प्रदेश में बर्दाश्त नहीं होगा भ्रष्टाचार: धालीवाल
ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब को बुलंदियों पर ले जाने के लिए शुक्रवार को अमृतसर की होली सिटी कालोनी में अलग-अलग क्षेत्रों के माहिरों और बुद्धिजीवियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए अपने शरीर के खून का एक-एक कतरा तक बहाने से पीछे नहीं हटेंगे।
होली सिटी टाउनशिप एसोसिएशन के प्रधान राजन मान के गृह निवास में इस बैठक का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार के लिए पंजाब की सरकार में कोई जगह नहीं है। आप की सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम में एक मंत्री के रूप में नहीं बल्कि कुछ सीखने आए हैं, ताकि हम सभी पंजाबी मिलकर पंजाब को एक बार फिर सोने की चिड़िया बना सकें।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की मदद के बिना कुछ नहीं कर सकती। सरकारी दफ्तरों के बाबू लोगों के कहने के मुताबिक काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले लोग काम करवाने के लिए सरकार के दरबार में जाते थे लेकिन अब पंजाब सरकार लोगों के बीच जाएगी। सरकार की इच्छा है कि शहीद भगत सिंह के सपनों वाला समाज बनाया जाए। किसी भी दफ्तर में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।