फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर CIA को बड़ी सफलता, जग्गू भगवानपुरिया का शार्प शूटर दीपक राठी गिरफ्तार, महाराष्ट्र में था छिपा

Tue, 18 Jul 2023 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शार्प शूटर दीपक राठी उर्फ ढिल्लों उर्फ प्रवेश हरियाणवी के खिलाफ झज्जर (हरियाणा) में हत्या प्रयास, दिल्ली के थाना कांजीवाला में लूट, दिल्ली के थाना नजफगढ़ में हत्या प्रयास और झज्जर के थाना असूधा में हत्या प्रयास का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
अमृतसर सीआईए ने जग्गू भगवानपुरिया के साथी दीपक राठी को दबोचा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के सीआईए स्टाफ ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के शार्प शूटर दीपक राठी उर्फ ढिल्लों उर्फ प्रवेश हरियाणवी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से काबू किया है। शार्पशूटर की पहचान हरियाणा के जिला झज्जर की तहसील बहादुरगढ़ के गांव खरहर पाना व हाल निवासी सोनीपत के गांव रोहत के रूप में हुई है। उसे कोल्हापुर के रणकाला टावर एरिया से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा ने सोमवार को दी।

विज्ञापन


एडीसीपी राणा ने बताया कि आरोपी को मकबूलपुरा थाना में 22 मई 2023 को गोलियां चलाई थी। इसके बाद पुलिस ने दीपक राठी के खिलाफ हत्या प्रयास और असलहा एक्ट में केस दर्ज किया था, जिसमें 14 जुलाई 2023 को उसे गिरफ्तार किया गया है। राणा ने बताया कि एसीपी (डी) गुरिंदरपाल सिंह नागरा की देखरेख में सीआईए के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने खुफिया सूचना के बाद शार्प शूटर की गिरफ्तारी की। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर हासिल कर उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शार्प शूटर दीपक राठी उर्फ ढिल्लों उर्फ प्रवेश हरियाणवी के खिलाफ झज्जर (हरियाणा) में हत्या प्रयास, दिल्ली के थाना कांजीवाला में लूट, दिल्ली के थाना नजफगढ़ में हत्या प्रयास और झज्जर के थाना असूधा में हत्या प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपी शार्प शूटर हरियाणा की जेलों, दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में आया था।

सीपी ने किया पुलिस टीम को सम्मानित

डीजीपी के आदेश पर पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने शार्प शूटर दीपक राठी उर्फ ढिल्लों उर्फ प्रवेश हरियाणवी गिरफ्तारी पर पूरी टीम को सम्मानित किया है। एडीसीपी अभिमन्यु राणा, एसीपी जीपीएस नागरा, इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह, इंस्पेक्टर अमोलक दीप सिंह को सम्मानित किया है। अब जग्गू भगवानपुरिया को भी जेल से प्रोडकशन वारंट पर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें