मालूम हो कि कुछ साल पहले अमृतसर स्थित निरंकारी भवन में हैंड ग्रेनेड फेंका गया था, वो भी पाकिस्तान से भेजा गया था। पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा से तस्करी करना आसान हो चुका है, क्योंकि सतलुज दरिया पाक से भारत में कई जगहों से घुसता है।
कई बार पाक किश्तियां भारतीय क्षेत्र के सतलुज दरिया से मिली हैं। कई बार सरहद से हेरोइन के साथ पिस्तौल, मैगजीन व कारतूस बरामद हो चुके हैं। अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, ममदोट व फाजिल्का अतिसंवेदनशील क्षेत्र हैं। यहां पर कुख्यात तस्कर सक्रिय हैं, जिनके पाक तस्करों से गहरे संबंध हैं।
नापाक इरादाः टीआरएफ को मजबूती से लॉन्च करके आतंक की जड़ें जमाना चाहता है आईएसआई
यही नहीं इनके पास पाक मोबाइल कंपनियों के सिम कार्ड हैं और सीमा पर पाक मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क होने के चलते व्हाट्सऐप के जरिए भारतीय तस्कर पाक तस्करों से बातचीत करके सुविधाजनक जगहों पर हेरोइन व हथियारों की खेप मंगवा लेते हैं।