सेक्टर 31 स्थित पीएचडी चैंबर में आयोजित सेमिनार में बीएसई की एसएमई एक्सचेंज के प्रमुख अजय ठाकुर ने कहा कि एसएमई एक्सचेंज निवेशकों को शानदार मौके दे रहा है।
हालात यह हैं कि एसएमई एक्सचेंज का 91 फीसदी मार्केट शेयर हो चुका है। बीएसई एसएमई में अब तक कुल 41 कंपनियां लिस्टेड हैं और 11 पाइपलाइन में हैं।
इन 41 कंपनियों की पूंजी तीन हजार करोड़ रुपये है। बीएसईएसएमई एक्सचेंज अब प्लेटफार्म लांच कर रहा है। बीएसई ने एसएमई आईपीए इंडेक्स लांच किया है।
यह 14 दिसंबर 2012 को लांच किया गया। इस मौके पर काउंसिलएसएमई चेयरमैन विनोद मंढोक ने कहा कि एसएमई के लिए एक अलग प्लेटफार्म होना चाहिए जिससे कि पब्लिक से धन इकट्ठा किया जा सके।
इस मौके पर काउंसिल एसएमई के वाइस चेयरमैन के रघुरमन ने कहा कि यह नया इनीशिएटिव एसएमई के लिए महत्वपूर्ण है।
सारथी कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक शर्मा ने इस मौके पर रेगुलेटरी लिस्टिंग के लिए आवश्यक जानकारी दी। इस सेमिनार को बड़ी संख्या में लोगों ने अटेंड किया।