फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: 27 मार्च से अमृतसर एयरपोर्ट से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कई राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Tue, 22 Mar 2022 07:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि नए शेड्यूल के तहत जल्द ही यहां से अंतरराष्ट्रीय कामर्शियल फ्लाइट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एसजीआरडी) से एक बार फिर 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय कामर्शियल फ्लाइट (वाणिज्यिक उड़ानों) का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। 23 मार्च के बाद विदेश जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। इससे पंजाब ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के लोग भी सामान्य रूप से पहले की तरह एसजीआरडी एयरपोर्ट से सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


मार्च 2020 में कोरोना संकट शुरू होने पर अमृतसर एयरपोर्ट से विदेश के लिए उड़ान भरने वाली सामान्य फ्लाइट को बंद कर दिया गया था। तब सिर्फ विशेष मंजूरी के बाद ही यहां से विदेशी उड़ान की अनुमति थी लेकिन अब कोविड का संकट टल चुका है तो केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अमृतसर एयरपोर्ट से कामर्शियल फ्लाइटों को उड़ान भरने की इजाजत दे दी है।  

एयरपोर्ट प्राधिकरण के शेड्यूल के मुताबिक 23 मार्च को अमृतसर एयरपोर्ट से शरजाह के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरेगी। 27 मार्च को दोहा के लिए, 28 मार्च से हीथ्रो एयरपोर्ट (लंदन) के लिए और एक अप्रैल 2022 को दोहा के लिए कॉमर्शियल फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके साथ ही दुबई, सिंगापुर और बर्मिंघम के लिए भी उड़ान सेवा अमृतसर एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगी। इस तरह अमृतसर एयरपोर्ट से एक अप्रैल के बाद रोजाना 4 से 5 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट उड़ान भरेंगी।

आ चुका है नया शेड्यूल

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि नए शेड्यूल के तहत जल्द ही यहां से अंतरराष्ट्रीय कामर्शियल फ्लाइट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नया शेड्यूल आ चुका है और फ्लाइट्स के टेक ऑफ करने और लैंड करने संबंधी सभी प्रबंध मुकम्मल हो चुके हैं। सेठ ने कहा कि नई कामर्शियल फ्लाइट शुरू से पंजाब के अलावा आसपास के राज्यों के यात्रियों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। यात्री अमृतसर एयरपोर्ट से ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें