फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल जारी, देखिए

Wed, 19 Oct 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Sharjah to Chandigarh flight - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विंटर शेड्यूल में डोमेस्टिक फ्लाइट पांच मिनट पहले जाएगी। वहीं इंडिगो और एयर इंडिया ने शारजाह और दुबई की फ्लाइट शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। विंटर शेड्यूल में विमानों की उड़ान सुबह 7:35 बजे से शुरू होकर रात 8:30 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


पहला विमान जेट एयरवेज का विमान सुबह  7:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा, जबकि अंतिम विमान भी जेट एयरवेज का दिल्ली के लिए रात 8:30 बजे रवाना होगा। स्पाइस जेट की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट को 30 अक्तूबर से दोबारा शुरू किया जा रहा है। एयरपोर्ट से कुल 24 फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा। 22 डोमेस्टिक और दो इंटरनेशनल फ्लाइट एयरपोर्ट से उड़ान भर रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर यह शेड्यूल जारी किया गया है।

एयरपोर्ट पर यह शेड्यूल 30 अक्तूबर से 10 दिसंबर के लिए  जारी किया गया है। मौसम को देखते हुए एएआई की ओर से 10 दिसंबर के बाद अगला शेड्यूल जारी किया जाएगा। वहीं सितंबर से शुरू हुई  एयर इंडिया की शारजाह और  इंडिगो विमानन कंपनी की दुबई जाने वाली फ्लाइट के शेड्यूल में अभी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। एयरपोर्ट से 22 डोमेस्टिक फ्लाइट पांच मिनट पहले रवाना होगी।
विज्ञापन

यह होगा फ्लाइट का शेड्यूल

दुबई से चंडीगढ़ के ​लिए उड़ान भरती पहली इंटरनेशनल फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
फ्लाइट --------------- आगमन ---------प्रस्थान
 1. जेट एयरवेज ( चंडीगढ़- दिल्ली)-----7.10--------7.35
 2. इंडिगो (चंडीगढ़- दिल्ली) --------7.40-------8.10
 3. स्पाइस जेट (चंडीगढ़- दिल्ली)------8.20--------8.40
 4. इंडिगो (चंडीगढ़- बंगलुरू)-------10.00------- 10.30
 5. जेट एयरवेज (चंडीगढ़- दिल्ली)----10.35--------11.00
 6. गो एयर (चंडीगढ़- मुंबई )-------10.55--------11.25
 7. इंडिगो (चंडीगढ़- मुंबई )---------11.40--------12.10
8. जेट एयरवेज (चंडीगढ़- मुंबई )------11.55--------12.25
9. एयर इंडिया (चंडीगढ़- दिल्ली)-------12.00-------12.40
10. स्पाइस जेट(चंडीगढ़-  श्रीनगर)------12.05--------12.35
11. एयर एशिया इंडिया(चंडीगढ़- बंगलूरू)-----12.35-----1.00
12. इंडिगो(चंडीगढ़-  श्रीनगर)-----------12.55------1.25
विज्ञापन

ये रहेगा अन्य फ्लाइट्स का शेड्यूल

लुधियाना से दिल्ली के लिए शुरू हुई जेट स्मार्ट की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
 फ्लाइट --------------- आगमन ---------प्रस्थान
13. इंडिगो (चंडीगढ़- मुंबई )-----------2.00--------2.30
14. विस्तारा (चंडीगढ़- दिल्ली)----------2.35--------3.20
15. इंडिगो ( चंडीगढ़- दुबई )----------2.45-------4.15
16 . स्पाइस जेट(चंडीगढ़- दिल्ली)-------3.40--------4.10
17. इंडिगो (चंडीगढ़- बंगलूरू)---------4.05---------4.35
18. जेट एयरवेज(चंडीगढ़- दिल्ली)------4.55-----------5.20
19. एयर इंडिया एक्सप्रेस(चंडीगढ़- शारजाह)::5.15-------6.15
20. इंडिगो(चंडीगढ़- मुंबई )-----------5.25--------5.55
21. जेट एयरवेज (चंडीगढ़- मुंबई )------5.30-------6.00
22. इंडिगो (चंडीगढ़- मुंबई )-----------6.30 --------7.00
23 स्पाइस जेट(चंडीगढ़- दिल्ली)--------7.00---------7.20
24. जेट एयरवेज(चंडीगढ़- दिल्ली)-------8.05---------8.30
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें