फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो गई, एयरपोर्ट का नाम कब फाइनल होगा?

Thu, 15 Sep 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट ने उड़ान भरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वीरवार को पहली अंतराष्ट्रीय फ्लाइट ने शारजाह के लिए उड़ान भरी, लेकिन एयरपोर्ट के नाम पर अभी भी विवाद बरकरार है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की ओर से इसका नाम चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट दर्शाया गया है, लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट्स के उद्घाटन के मौके एयरपोर्ट के अंदर पंजाब सरकार की ओर से लगाए गए बैनर में इसका नाम मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिखा गया।
विज्ञापन


उद्घाटन के मौके पर विशेष तौर पर मोहाली पहुंचे सिविल एविएशन मंत्री अशोक गजापति राजू ने कहा कि पंजाब और हरियाणा से अलग-अलग नाम प्रस्तावित हुए हैं, लेकिन वर्तमान में इसका नाम चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए शहीद भगत सिंह के नाम का भी प्रस्ताव है, जो एक अच्छी बात है। इस पर बाद में विचार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पंजाब ने एयरपोर्ट के लिए जमीन मुहैया करवाई है, जबकि हरियाणा ने इसमें करोड़ों का निवेश किया है, इसलिए उसने मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपत्ति जताई थी। उद्घाटन के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल उपस्थित थे, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बोले, जल्द उड़ेंगे इंडिगो के विमान भी

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट ने उड़ान भरी - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल एयर इंडिया की फ्लाइट्स आरंभ हुई हैं। जल्द ही इंडिगो के विमान भी उड़ान भरने लगेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू विमान कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रोत्साहित कर रही है और जल्द ही यहां से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान कंपनियों के विमान भी उड़ान भरने लगेंगे।

इसके अलावा यहां से जल्द कनाडा, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड व अन्य देशों के लिए उड़ानें शुरू होंगी, जिसका लाभ एनआरआईज को मिलेगा। सुखबीर ने उम्मीद जताई कि इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने से घरेलू यात्रियों को लाभ तो मिलेगा, साथ ही देश के अलावा विदेशी निवेशकों का रुझान पंजाब की ओर बढ़ेगा। इससे प्रदेश की आर्थिक हालत मजबूत होगी और बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा।

उन्होेंने कहा कि पंजाब दो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य बन गया है। मोहाली से अंतर्राष्ट्रीय संपर्क बनने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों को भी दुनिया भर के साथ जोड़ेगा।
विज्ञापन

सुखबीर बोले, इस उड़ान से विदेशी निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट ने उड़ान भरी - फोटो : अमर उजाला
पहली उड़ान में उपमुख्यमंत्री सुखबीर के साथ जम्बो टीम जा रही है, जिसका विपक्षी राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। सुखबीर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि 40 सदस्यीय टीम में मात्र आठ सदस्य मंत्री या उच्च अधिकारी  हैं, जो सरकारी खर्चे में जा रहे हैं।

शेष सभी 32 सदस्य उद्यमी और रियल इस्टेट से जुड़े व्यापारी हैं, जो अपने खर्चे पर जा रहे हैं। यह दल दुबई में शुक्रवार को होने वाली व्यापारियों और उद्यमियों की बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस कांफ्रेंस से पंजाब में विदेशी निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

इस मौके पर सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, विधायक एन के शर्मा, राष्ट्रीय मामलों में मुख्यमंत्री के सलाहकार हरचरण बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस के संधू, प्रमुख शहरी उड्डयन विश्वजीत खन्ना, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बराड़, उपमुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह और विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवाड़ी व नगर निगम मोहाली के मेयर कुलवंत सिंह उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें