देशद्रोह के आरोप झेल रहे संत रामपाल की संस्था राष्ट्रीय समाज सेवा समिति के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर हुई है। रामपाल के दर्जनों शिष्यों की ओर से दायर इस याचिका में आरोप लगाए गए हैं कि राष्ट्र्रीय समाज सेवा समिति का नियंत्रण कुछ असामाजिक तत्वों के हाथ में आ गया है।
समिति के कुछ सदस्यों की ओर से शिष्यों को यह कहकर आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है कि सरकार या किसी और तंत्र से रामपाल को न्याय नहीं मिल सकता है।
साथ ही समिति की ओर से हजारों शिष्यों को आत्महत्या के लिए राष्ट्रपति से इजाजत लेने के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार और पुलिस महानिदेशक को 30 सितम्बर के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।