फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों के जेल भरो आंदोलन की धमकी पर खुफिया एजेंसी अलर्ट

Wed, 27 Apr 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
जाट भवन में सभा करते जाट समुदाय के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक मई से जेल भरो आंदोलन की जाटों की चेतावनी के बाद खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई है। आला स्तर पर सुरक्षा को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए जाने वालों की रिहाई की मांग को लेकर यह चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


शासनिक अधिकारियों ने जाट संगठनों से बातचीत भी शुरू कर दी है और उनको किसी तरह समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है। वहीं खुफिया एजेंसियों को कहा गया है कि वह जाट नेताओं के संपर्क में रहे और किसी भी तरह की सूचना से तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराए। खुफिया एजेंसियों ने आंदोलन के बढ़ने का अंदेशा भी जताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें