पंजाब कला भवन में नाटक शहीद उधम सिंह आजाद का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन के रंधावा ऑडिटोरियम में सोमवार को पांच दिवसीय थिएटर फेस्टिवल शगुफ्फे का आगाज हुआ। पहले दिन शहर के थिएटर फॉर थिएटर ग्रुप की ओर से नाटक ‘शहीद उधम सिंह आजाद’ का मंचन किया गया। इस नाटक को चरण सिंह सिंधरा की ओर से लिखा गया है। इसका निर्देशन सुदेश शर्मा की ओर से किया गया। नाटक में जलियांवाला बाग के शहीदों का बदला लेने के लिए जलियांवाला बाग से लेकर लंदन के कैक्सटन हॉल में जनरल ओ डायर का अंत करने के सफर को कलाकारों ने मंच पर पेश किया।
नाटक के जरिए लोगों को धार्मिक मतभेद भूलकर समाज के लिए काम करने के लिए प्रेरणा दी गई। नाटक में सूत्रधार लोगों को शहीदों की कुर्बानियों के मायने समझाता है। नाटक में शरणजीत सिंह, मिताली अरोड़ा, अमृत जस्सल, अंकुश राणा, अंकित मान, दविंदर सिंह, पंकज कुमार, रविंदर सिंह, चैनिस गिल, गगन, सरबजीत कुमार, ईशु बाबर, गोपेश उपमन्यु, मनिंदर भट्टी की ओर से नाटक में कलाकारों की भूमिका निभाई गई। कलाकारों ने दिखाया कि आज समाज के कुछ अंश देश को धर्म, जाति, भाषा, रंग इत्यादि में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमें अपने इतिहास से परिचित होना आवश्यक है।