फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो नेता ने पूर्व CM के धरने को हास्यास्पद बताया

Mon, 28 Dec 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो के वरिष्ठ नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के झाड़ली विद्युत परियोजना के सामने धरना देने को इनेलो ने हास्यास्पद बताया है। इनेलो ने भाजपा सरकार पर भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा के अपने शासनकाल में झाड़ली के थर्मल प्लांट में हरियाणा के हिस्से की बिजली को अन्य प्रदेश में देने के लिए केंद्रीय सरकार को पत्र लिखा था, अब भाजपा सरकार ने भी केंद्र सरकार को इसी आधार पर एक पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दावा कर रही है कि राज्य के पास अतिरिक्त बिजली क्षमता मौजूद है, लेकिन किसानों और जनता पर बिजली दरों में अनाप-शनाप वृद्धि का बोझ डालने की साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इस दिशा में तत्काल सकारात्मक फैसले लिए जाएं अन्यथा आंदोलन से उत्पन्न स्थिति की पूरी-पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर होगी।
विज्ञापन


इनेलो नेता ने कहा कि हरियाणा में इस समय भी किसानों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, आम उपभोक्ताओं सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वयं भूपेंद्र हुड्डा ने अपने मुख्यमंत्री काल में ये सारा विवाद उत्पन्न किया था। उस समय इनेलो ने हुड्डा सरकार के विरुद्ध अनियमितताओं और अक्षमताओं के आरोप लगाए थे।

चौटाला ने कहा कि हुड्डा के अपनी ही सरकार के कार्यकाल में प्रदर्शित अक्षमताओं के विरुद्ध आज खुद धरना देने की बात न केवल अनैतिक है बल्कि खुद की धांधलियों पर पर्दा डालने का प्रयास है।

उन्होंने मांग की कि हुड्डा इस मामले में धरना देने से पहले अपने शासनकाल की नीतियों का खुलासा करें और स्पष्ट करें कि ऐसे हास्यास्पद फैसलों के लिए वह नैतिक जिम्मेदारी से किस तरह बच पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें