फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने की प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात, तीसरा मोर्चा खड़ा करने की कवायद

Thu, 12 Aug 2021 09:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ तीसरा मोर्चा के गठन की कवायद इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने तेज कर दी है। यही वजह है कि वह इनेलो की विचारधारा से मेल खाने वाली सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों और संरक्षकों से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओपी चौटाला ने की प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल से पंजाब के मुक्तसर जिले  के बादल का गांव में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने तीसरे मोर्चा को लेकर बातचीत की। ओपी चौटाला तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर लगातार अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


तीसरा मोर्चा गठन की कोशिश
केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ तीसरा मोर्चा के गठन की कवायद इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने तेज कर दी है। यही वजह है कि वह इनेलो की विचारधारा से मेल खाने वाली सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों और संरक्षकों से मुलाकात कर रहे हैं।

हाल ही में ओपी चौटाला ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी। इससे पहले वह गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेता केसी त्यागी से मुलाकात कर चुके हैं। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी से भी हो सकती है मुलाकात
जल्द ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ओपी चौटाला की मुलाकात हो सकती है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि ममता बनर्जी से भी उनके पारिवारिक संबंध हैं और वे एक-दूसरे के दुख-दर्द में निरंतर भागीदार हैं। आज सबसे जरूरी यह है कि मौजूदा शासन का पतन कैसे किया जाए। इसके लिए उनका प्रयास होगा कि वह मजबूत तीसरा मोर्चा बनाएं।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं से संपर्क स्थापित करेंगे। 25 सितंबर को स्व. देवीलाल की जयंती से पहले वह हर प्रदेश में जाएंगे। सभी राजनीतिक विपक्षी दलों के लोगों से बातचीत की जाएगी। इसमें भाजपा सरकार का विकल्प तैयार किया जाएगा, जिसे आने वाले चुनाव में सफलता मिले, जिससे भ्रष्ट केंद्र सरकार का अंत हो। तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा भी 25 सितंबर को की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें