चंडीगढ़ में मानसून जून के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है। मंगलवार को भी ट्राइसिटी में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटे में करीब 18 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच रहेगा।
मानसून में किस साल कितनी बारिश
- साल बारिश
- 2020 920 एमएम
- 2019 697.4 एमएम
- 2018 993.3 एमएम
- 2017 752.8 एमएम