फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारिक रिश्ते खत्म कर दिए, फिर भी कराची और लाहौर की बड़ी मार्केट में बिक रहा भारतीय सामान

Mon, 12 Aug 2019 10:17 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
कराची का बाजार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध तोड़ने की घोषणा के बावजूद कराची की कई बड़ी मार्केट व मॉल में भारतीय सामान धड़ल्ले में बिक रहा है। पाकिस्तान के व्यापारी दुबई से ‘मेड इन इंडिया’ के लेबल को बदल कर उस उत्पाद पर ‘मेड इन दुबई’ का टैग लगाकर भारतीय सामान बेच रहे हैं। अब वहां की प्रमुख मार्केट एसोसिएशन ने उन दुकानदारों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है जो भारतीय सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन


‘कराची ताजीर इतेहाद’ ने अपने सदस्यों को उनकी दुकानों से कानूनी और तस्करी करने वाले भारतीय सामान को हटाने के लिए मनाने की कोशिश करनी शुरू कर दी है ताकि पाकिस्तान सरकार द्वारा भारतीय सामान पर लगाए गए प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जा सके। कराची और लाहौर की बड़ी मार्केट में भारतीय सामान में आर्टिफिशियल आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन, साबुन, फेस वाश जैसे आइटम अब भी बिक रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 370 हटने के बाद पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते खत्म, तो कारोबार पर पड़ा असर, करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन


पुलवामा हमले के दौरान भी पाकिस्तान सरकार ने इसी तरह की घोषणा की थी लेकिन भारतीय वस्तुओं की बिक्री बेरोकटोक जारी रही। अमर उजाला से बातचीत में ऑल इंडिया ड्राई फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मेहरा ने बताया कि भारत के साथ व्यापार बंद करने से पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लड़खड़ा जाएगी। पाकिस्तानियों को महंगाई झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

कपड़ा इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान

भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने का बड़ा नुकसान पाकिस्तान की प्रोसेसिंग और कपड़ा इंडस्ट्री को उठाना पड़ रहा है। इस इंडस्ट्री का संचालन करने वाले उद्योगपतियों के आगामी तीन महीने का डाइज एंड केमिकल का स्टॉक पड़ा है। भारत से डाइज एंड केमिकल मंगवाने के लिए वहां के व्यापारियों ने करोड़ों के ऑर्डर दिए हुए थे जो रद्द हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत से ईद की मिठाई लेने से किया इंकार, हुसैनीवाला बॉर्डर पर भी न ली और न दी

पाकिस्तान अब डाइज एंड केमिकल चीन व कोरिया से आयात करेगा। भारत की तुलना से अब यह 30-35 फीसदी महंगा मिलेगा। समझौता एक्सप्रेस से पाकिस्तान जाने वाले इस सामान के लिए पाकिस्तान व्यापारियों को भाड़ा भी कम देना पड़ता था। चीन और कोरिया से आने वाले डाइज एंड केमिकलों से पाकिस्तान के कपड़ा उद्योग की लागत कई गुना बढ़ जाएगी।

इसी तरह पाकिस्तान को अब चाय की चुस्कियां भी महंगी पड़ेंगी। भारत से आयात बंद होने से अब पाकिस्तान वियतनाम और कुछ अफ्रीकी ब्रांडों पर निर्भर रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें