फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भारत बनेगा ड्रोन का हब’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रोन के संस्थापक एवं सीईओ सन्नी कुमार ने कहा कि ड्रोन निर्माण के लिए बनाई गई नई नीति से नए रास्ते खुलेंगे। विदेशों पर पुर्जों के लिए निर्भर रहना पड़ता था, जो अब नहीं होगा। यहीं पर ये पुर्जे बनेंगे।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान सीईओ सन्नी कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में 120 करोड़ रुपये निवेश होंगे। इसके अलावा सरकार भी पांच हजार से लेकर 15 हजार करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी। आने वाले समय में 2030 तक भारत ड्रोन का हब बन जाएगा। 10 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिलेगी। युवा इस क्षेत्र में आकर कॅरिअर बना सकते हैं। कम अवधि का कोर्स शुरू करके 30 हजार रुपये तक प्रति माह युवा कमा सकते हैं।
पेक के एयरोनॉटिकल विभाग के अध्यक्ष डॉ. टीके जिंदल ने युवाओं को शोध के क्षेत्र में आगे आने को कहा। पेक भी इन युवाओं को शोध में मदद करेगा। ड्रोन इंस्टीट्यूट के तकनीकी हेड मनीष पंडित ने कहा कि नई नीति से काफी चीजें सरल हो गई हैं और इसका युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें