फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बिके भारत-श्रीलंका मैच के टिकट, अधिकतर सीटें हुईं फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत और श्रीलंका के बीच चार मार्च से शुरू होने वाला टेस्ट मैच पहले बिना दर्शकों के खेला जाना था, लेकिन एकाएक एक मार्च को बीसीसीआई ने इस टेस्ट मैच के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों की एंट्री का एलान कर दिया। इस बात का जब लोगों को पता चला तो वे सुबह से ही टिकट खरीदने के लिए पीसीए स्टेडियम मोहाली के टिकट काउंटर पर पहुंचना शुरू हो गए, लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि इस बार मैच के टिकट ऑनलाइन बिक रहे हैं। इस बात का पता चलते ही कुछ लोगों ने उसी वक्त ऑनलाइन टिकट बुक करवा लिया। वहीं जिनके पास इसकी व्यवस्था नहीं थी, वे एक-दूसरे से ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए गुहार लगाने लगे।
विज्ञापन

पीसीए स्टेडियम की क्षमता 25 हजार है और अब 50 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति के बाद साढ़े बारह हजार दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। बुधवार शाम करीब सात बजे तक वीआईपी नार्थ ब्लॉक (500 रुपये) और नार्थ पैवेलियन (1000 रुपये) के टिकट सारे बिक चुके थे। अब वेस्ट ब्लॉक (300 रुपये) व चेयर ब्लॉक (300 रुपये), वीआईपी साउथ ब्लॉक (1000 रुपये) और साउथ पैवेलियन (2000 रुपये) वाले कुछ ही टिकट बचे हैं। विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होने के कारण भी लोगों में मैच को लेकर काफी उत्साह है।
क्रिकेट सितारों की झलक पाने के लिए दीवार पर चढ़े प्रशंसक
प्रशंसक अपने चहेते क्रिकेट सितारों की एक झलक पाने के लिए अभ्यास एरिया के पीछे स्टेडियम की दीवार पर चढ़े हुए थे। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने उनकी तस्वीर ली, तो वे वहां से उतरकर चले गए।
विज्ञापन

इन नियमों का करना होगा पालन
दो साल और उससे अधिक उम्र के बच्चे का पूरा टिकट लगेगा।
स्टेडियम में बच्चों के भोजन (बेबी फूड) के अलावा कुछ (बाहर से न भोजन, न तंबाकू पदार्थ और न अल्कोहल) नहीं ले जा सकेंगे।
मैच के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा।
मैच देखने आए दर्शकों को कोरोना टीके की दोनों खुराक लगी होने का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा।
18 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना विद्यार्थी आईकार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य आईडी कार्ड दिखाना होगा।
स्टेडियम में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बैठने की व्यवस्था है।
ऑनलाइन बुकिंग के बाद यह भी करना होगा
स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए प्रिंटेड टिकट जरूरी होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
3 मार्च को दोपहर 2 बजे से स्टेडियम के गेट नंबर चार और गेट नंबर 14 पर बने बॉक्स ऑफिस में आकर प्रिंटेड टिकट लेना होगा। टिकट लेने के लिए साथ में वैध आईडी प्रूफ लाना जरूरी होगा। वहीं 4 से 7 मार्च को सुबह सात बजे से टिकट ले सकते हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रवेश के दौरान बॉक्स ऑफिस से जारी प्रिंटेड टिकट दिखाना जरूरी होगा। स्टेडियम में प्रवेश मैच शुरू होने के दो घंटे पहले कर सकेंगे।
प्रिंटेड टिकट के क्यूआर कोड में छेड़छाड़ या कटा-फटा होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रत्येक टिकट सिर्फ एक व्यक्ति के प्रवेश के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें