फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमेल भेजो और 5 दिन में समस्या का समाधान पाओ

Wed, 15 Jan 2014 08:59 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी का तमगा पाने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को एक और नई उपलब्धि हासिल कर ली है। देश भर की यूनिवर्सिटी में परीक्षा तंत्र को हाईटेक करने के लिए पीयू ने सिटीजन चार्टर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नए सिस्टम के तहत पीयू से जुड़े करीब 3.50 लाख कालेज और पीयू विद्यार्थियों को अब परीक्षा संबंधी हर समस्या का हल घर बैठे ईमेल से मिल सकेगा। नए सिस्टम को पीयू एग्जामिनेशन ग्रिवेंस मॉनिटर नाम दिया गया है।

अमर उजाला ने सबसे पहले पीयू में सिटीजन चार्टर शुरू करने की खबर 22 अक्तूबर को सभी विभागों में काम के लिए तय होगी समय सीमा... शीर्षक से प्रकाशित की थी।

मंगलवार दोपहर बाद पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने पीयू के सिटीजन चार्टर की लांचिंग की। इस मौके पर सिटीजन चार्टर टीम से जुड़े पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह, अरविंद सयाल और ममता भी मौजूद थे। प्रो.ग्रोवर ने कहा कि करीब तीन महीने की कड़ी के बाद यह सिस्टम तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इमेल भेजो समस्या हल ...
प्रो.परविंदर ने बताया कि सिटीजन चार्टर के तहत परीक्षा तंत्र से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी 3 से 5 वर्किंग डे के भीतर दे दी जाएगी। विद्यार्थियों को अपनी समस्या examinationgrievences@pu.ac.in पर भेजनी होगी।

इसके तुरंत बाद आवेदन करने वाले को एक नंबर अलॉट कर दिया जाएगा। ग्रिवेंस मॉनिटर में 9 तरह के कॉलम बनाए गए हैं। ईमेल में पूछे गए सवाल को संबंधित अधिकारी को फारवर्ड कर दिया जाएगा।

यह सर्विस सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध होगी। मौजूदा समय में पीयू के पास रुटीन में 150 से 200 इनक्वायरी सिंगल विंडो सिस्टम पर आती हैं।

प्रो.परविंदर ने कहा कि पिछले साल से पीजी में ऑनलाइन एडमिट कार्ड को लेकर एक भी शिकायत नहीं आई। ऐसे में नए सिस्टम से शिकायतों की दर काफी कम होने की उम्मीद है।

सिटीजन चार्टर से ये दिक्कतें होंगी हल
-रोल नंबर की दिक्कत दूर होगी।  
-आवेदन फार्म जमा हुआ या नहीं।
-फीस के बारे में पूरी जानकारी
-माइग्रेशन संबंधी जानकारी
-डिग्री का स्टेटस ईमेल से मिलेगा
-डिग्री समय पर नहीं पहुंची
-कैंडीडेट का नाम गलत होने पर
-ऑनलाइन एडमिट कार्ड में दिक्कत

सिटीजन चार्टर को तैयार करते हुए विद्यार्थियों से जुड़ी सभी समस्याओं का ध्यान रखा गया है। नए सिस्टम से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बकायदा ट्रेनिंग दी गई है। विद्यार्थियों को अपनी दिक्कत के बारे में सिर्फ एक ईमेल भेजनी होगी।
विज्ञापन

प्रो.परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, पीयू 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें